फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कबड्डी प्रतियोगिता में बुढ़ाना ने सदर तहसील को हराया

कबड्डी प्रतियोगिता में बुढ़ाना ने सदर तहसील को हराया

Sat, 01 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में बुढ़ाना ने सदर तहसील को हराया
शाहपुर। गांव हरसौली के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित स्कूल स्तरीय सीनियर व सब जूनियर जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में बुढ़ाना तहसील की टीम ने सदर तहसील की टीम को हराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हरसौली स्थित जनता इंटर कॉलेज में हुई स्कूल स्तरीय जनपदीय सीनियर व सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक डॉ राजवीर सिंह व प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता में जनपद की चारों तहसील स्तरीय टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में बुढ़ाना व सदर तहसील की टीमों के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें बुढ़ाना की टीम ने सदर टीम को हराकर विजय हासिल की। प्रतियोगिता के बाद मंडल स्तरीय टीम का चयन किया गया। सीनियर टीम में विशाल, वर्धन, शुभम चौधरी, शिवम, शुभम, रचित, विशाल, हर्ष, आकाश, राहुल, हिमांशु, कार्तिक व प्रदीप का चयन किया गया। सब जूनियर टीम में विशांत, वाशु, हर्ष, निखिल, मनीष, शिवम, अनंत, अर्णव, वंश, अतुल, अभिषेक, वीशू व श्वेत शर्मा का चयन किया गया। आयोजन में सत्यकाम, दीपक कुमार, राहुल, विपिन त्यागी, अक्षय कुमार, नीरज कुमार, नागेंद्र सिंह व अनुज का सहयोग रहा।
विज्ञापन


ई-लर्निंग सेंटर का किया लोकार्पण
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब मिड टाउन द्वारा तीन ई-लर्निंग सेंटरों का लोकार्पण किया गया। उक्त ई-लर्निंग सेंटर शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय नंबर-दो सोहंजनी और जूनियर हाईस्कूल में शुरू किए गए। मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हरी गुप्ता व सुनील गुप्ता ने कहा कि ई-लर्निंग सेंटर से बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रबंधक अरविंद गुप्ता व क्लब सचिव राकेश राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। भुवनेश गुप्ता, आकाश बंसल, विपुल भटनागर, प्रगति कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed