फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरुक किया

रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरुक किया

Sat, 04 Aug 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरुक किया
जानसठ। क्षेत्र के गांव सिखेड़ा व कुतुबपुर में नेहरू युवा केंद्र ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली। जिसमें युवा मंडल अध्यक्ष रवि कांत शर्मा व अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। वहीं गांव के विभिन्न मार्गों से रैली निकाल कर प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ व वृक्ष लगाकर हरियाली लाओ के नारे लगाए। रविकांत शर्मा व अजय कुमार ने स्वच्छता पर प्रकाश डाला। उन्होंने पॉलीथिन के प्रयोग का बहिष्कार करने का आह्वान किया। रैली में पूनम, संतलेश, चंद्रवती, सागर, अजय कुमार, मुन्नी, माला, सोहनवीरी, सुंदर, कविता, रजनी, संध्या, मनीषा, वंदना, सविता, रवि शर्मा, अजय कुमार, अभिषेक, अश्वनी, आसिफ अली, विवेक शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, सुनीता, पुष्पा, रितु शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

शुगर मिल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
मंसूरपुर। शुगर मिल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार है। वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमें यदि पृथ्वी तथा पर्यावरण को बचाना है, तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि शुगर मिल द्वारा 500 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें छायादार, फलदार व फूलों वाले पेड़ पौधे शामिल हैं। शुभारंभ के दिन जामुन, नीम, अशोक, अमरुद, शहतूत, सागवान के 50 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, अजय गुप्ता, ओएन तिवारी, पवन शर्मा, बलधारी सिंह, मुनेश कुमार, प्रदीप राठी, शिव कुमार, सोम प्रकाश, ब्रजराज, राकेश कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed