{"_id":"5b4f91e44f1c1b6f548b55e8","slug":"201531941348-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू अंबावत ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू अंबावत ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावत ने मांगों को लेकर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान शीघ्र कराया जाएं। किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाएं। स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाएं। फसलों के मूल्य पर दलाली प्रथा खत्म हो। किसान आयोग का गठन किया जाएं। इसके साथ ही अन्य मांगे रखी गई। जिलाध्यक्ष राजीव तोमर, राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र राठी, शाह आलम, अखिलेश चौधरी, सतीश भारद्वाज, जमीर अहमद, नईम अंसारी, राम सिंह, सचिन चौधरी, प्रहलाद, अर्जुन पंवार, सोनू मित्तल, बिल्लू प्रधान, श्रवण त्यागी, मंजर अब्बास, राजवीर जयंत, सुशील झंझोट आदि रहे।
पलड़ी गांव के प्रधान के अधिकार सीज
मुजफ्फरनगर। शाहपुर ब्लाक के पलड़ी गांव के प्रधान के अधिकार सीज कर दिए है। तीन सदस्य कमेटी बनाने के आदेश डीएम ने दिए है।
पलड़ी की ग्राम प्रधान शीबा की शिकायत हुई थी कि उसने विकास कार्यों में धांधली की है। शिकायत के बाद डीएम ने जिला सांख्यिकी अधिकारी को जांच सौंपी। जांच के बाद 6499 रुपये का अपव्यय पाया गया। जांच में प्रधान और सचिव दोनो को दोषी पाया गया है। डीएम ने प्रधान के अधिकार सीज करने के साथ विकास कार्यों को जारी रखने के लिए तीन सदस्य समिति का गठन करने के आदेश दिए हैं।