{"_id":"5b240ba14f1c1b5d748b5089","slug":"201529088929-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों ने सांसद कांता कर्दम को समस्याएं बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों ने सांसद कांता कर्दम को समस्याएं बताई
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के उद्यमियों ने भाजपा सांसद कांता कर्दम के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। सांसद ने केंद्र सरकार की उद्यमियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।
उद्यमी भीम सेन कंसल के नई मंडी स्थित आवास पर राज्य सभा सदस्य कांता कर्दम और भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने उद्यमियों के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा उद्यमियों के लिए चलाई जा रही योजनाएं बताई। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार देश में उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार स्थापित करने का प्रयास कर रही है। ऐसे में उद्यमियों से भी सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर उद्यमियों ने अपनी समस्या रखी। जीएसटी में एकल व्यवस्था होने के बाद भी दो-दो विभागों के द्वारा छापामारी से उद्यमियों में रोष नजर आया। अन्य कई नीतियों में उद्यमियों ने सरकार को बदलाव की बात कही। सांसद ने केंद्र तक उनकी बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान राकेश बिंदल, संजीव जैन, राजेश जैन, अजय गर्ग, संजय जैन, सतीश गोयल, अनिल तायल, अनिल गर्ग, शरद बंटी, दिनेश, नरेंद्र गोयल, राजीव मोहन गोयल आदि रहे।