{"_id":"5b240b824f1c1bf66e8b8536","slug":"201529088898-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग को दिनचर्या में शामिल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग को दिनचर्या में शामिल करें
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। योग पखवाडे़ के तहत लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में एनसीसी कैडेटों को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पटेलनगर योग वैलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक अनुज त्यागी ने योगाभ्यास कराया। योगाभ्यास सत्र का आरंभ ऊँ के उच्चारण से हुआ। कैडेट को ताडासन, हलासन, उष्टासन, श्वासन का प्रशिक्षण दिया। साथ ही योग के जरिए शरीर को रोगमुक्त तथा चुस्त तंदरुस्त करने के उपाए बताए। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आशा बजाज ने कहा कि योग शरीर, मन व बुद्धि को स्वस्थ और आनंदित रखता हैं। अत: योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना दीर्घायु के लिए जरूरी है।
बच्चों ने ईद का पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। अंसारी रोड स्थित लिटिल मिलेनियम विद्यालय में बच्चों ने ईद का पर्व मनाया। ईद मनाने के लिए बच्चे पारंपरिक वेश-भूषा पठानी-सूट आदि पहनकर आए। अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि ईद का यह त्योहार परस्पर भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। इसे ही हमें आगे भी बढ़ाना चाहिए। बच्चों ने एक-दूसरे को गले मिल कर ईद की बधाई दी। बच्चों को ईद के पारंपरिक व्यंजन सिवईयां, शीर आदि का आनंद लिया। साक्षी कुरड़ा,उ रूज आलम, निधि वर्मा, पूजा जिंदल आदि का सहयोग रहा।