{"_id":"5b1c1eab4f1c1bca228b4b5b","slug":"201528569515-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग ठेकेदार को तमंचे सहित जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग ठेकेदार को तमंचे सहित जेल भेजा
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग ठेकेदार को तमंचे सहित जेल भेजा
मंसूरपुर। पुलिस को शुक्रवार की रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग संधावली के एक बाग में दो पशुओं को ले जा रहे हैं। सूचना पर बेगराजपुर चौकी प्रभारी राजकुमार शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें कोई पशु चोर नहीं मिला। बाग में सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निराना निवासी नौशाद पुत्र फेमुदीन बाग ठेकेदार मिला, जो कि अपने बाग की रखवाली कर रहा था। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने जब तमंचे के बारे में उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखा था। पुलिस ने अवैध तमंचा रखने की धारा में उसे जेल भेज दिया है।