{"_id":"5b01c5554f1c1b5b798b564c","slug":"201526842709-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्केटिंग में गोल्ड मैड़ल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्केटिंग में गोल्ड मैड़ल जीता
Updated Mon, 21 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। सृजन एकेडमी गढ़ीसखावतपुर के विद्यार्थियों ने शामली में आयोजित स्केटिंग चैंपियनशिप में मेडल जीतकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल पहुुंचे विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत हुआ।
जनपद शामली के मेपल्स एकेडमी में जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा प्रथम जिला ओपन रोलिंग स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जनपदों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में सृजन एकेडमी मेरठ-करनाल हाइवे रोड के विद्यार्थियों ने गोल्ड व कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। विद्यालय की नीतू, कनिका सैनी, अवि पंवार, आदित्य ने गोल्ड मैडल जीते। अपूर्वा ने कांस्य पदक जीता। मैडल जीतकर रविवार को अपने स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का स्कूल में जोरदार स्वागत हुआ। विद्यालय के प्रबंधक अरुण सैनी व प्रधानाचार्या अनीता सैनी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अजय मलिक व बिजेंद्र सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।