{"_id":"5ad24e634f1c1b3b0b8b48ae","slug":"201523732067-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचारी बिजली कर्मचारी बख्शा नहीं जाएगा-बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचारी बिजली कर्मचारी बख्शा नहीं जाएगा-बालियान
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मियों पर कसेगा शिकंजा
मंसूरपुर। सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि यदि कोई बिजली अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो वह किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
मंसूरपुर में ग्राम स्वराज योजना के तहत मिल मंसूरपुर में ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 200 लाभार्थियों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य हर घर में विद्युत कनेक्शन पहुंचाना है। योजना के तहत एलईडी बल्ब भी वितरित किए गए। सांसद संजीव बालियान ने कहा कि मैं गलत कार्य में किसी की भी सिफारिश नहीं करूंगा तथा किसी भी विभाग का यदि कोई कर्मचारी रिश्वत लेता हुआ या भ्रष्टाचार के कार्य में लिप्त पाया जाता जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन होगा। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल, अधिशासी अभियंता सोमदत्त शर्मा, पुष्पेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान भूपेंद्र राठी, नंदकिशोर, राजेंद्र घासीपुरा, सुबोध प्रधान, बेगराज सिंह राठी आदि उपस्थित रहे।