फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सपा-बसपा नेताओं ने एक साथ मनाया जश्न

सपा-बसपा नेताओं ने एक साथ मनाया जश्न

Thu, 15 Mar 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा नेताओं ने  एक साथ मनाया जश्न
मुजफ्फरनगर। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर सपा की जीत और भाजपा की हार पर जश्न मनाया गया। सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ एकत्र होकर अखिलेश-माया जिंदाबाद, बुआ-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाए। शिवचौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की। रालोद और शिवसेना ने भी बीजेपी की हार को अहंकार की हार बताया।
विज्ञापन

दोनों लोकसभा सीटों पर मिली जीत से सपा में हर्ष की लहर नजर आई। पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप के साथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर बैठक कर इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि भाजपा की हालत 2019 में इसी की तर्ज पर होगी। यह परिणाम मिशन 2019 का आगाज है। सपाई नारेबाजी करते हुए बसपा कार्यालय के बाहर पहुंचे और दोनो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश-मायावती जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, बसपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गौतम, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सतेंद्र सैनी, चंदन चौहान, पूर्व मंत्री उमाकिरण, जिया चौधरी, वसी अंसारी, काजी अरशद, राकिब कुरैशी, नरेश विश्वकर्मा, अखिलेश शर्मा, निधीश गर्ग, कुशलपाल त्यागी, सचिन अग्रवाल, जनार्दन विश्वकर्मा, प्रदीप गुप्ता, नदीम राना, अक्षय शुक्ला, विजय बाटा, अश्वनी शर्मा, फैसल राना, प्रवीण गुप्ता, राशिद सिद्दीकी, नरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिव चौक पर युवा कार्यकर्ताओं ने सपा के झंडों और लाल टोपी ओढ़कर हर्ष जताते हुए जय समाजवाद, जय भीम और बुआ-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल को भाजपा के लिए अशुभ करार दिया। सपाइयों ने शिवचौक पर आतिशबाजी भी की। गौरव जैन, साजिद सुल्तान, मोनू गुर्जर, शिव कुमार, दिलशाद कुरैशी, जावेद सैफी, असद पाशा, इसरार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने सपा कार्यालय पर पहुंचकर सपा नेताओं को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। 2019 में भाजपा सत्ता से साफ हो जाएगी। शिवसेना के वेस्ट यूपी के प्रभारी ललित मोहन शर्मा ने कहा कि हिंदू वादी मुद्दों को दर किनार करने के कारण भाजपा का यह हाल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed