फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   परंपरागत ढंग से मनाई गई होली

परंपरागत ढंग से मनाई गई होली

Thu, 01 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
परंपरागत ढंग से मनाई गई होली
परंपरागत ढंग से मनाई गई होली
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बे एवं देहात में दर्जनों स्थानों पर होली पूजन परंपरागत ढंग से किया गया। प्रात: नौ बजे से ही महिलाओं ने विधि-विधान से होली पूजन कर परिवार में सुख-शांति की कामना की। लगभग तीन बजे तक पूजन चलता रहा। इस अवसर पर महिलाओं ने होली के लोक गीत गाकर आपस में रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। उधर, मीरापुर क्षेत्र के मंदिरों में बने देव स्थानों पर जाकर लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना की गई। सभी स्थानों पर पूजा-अर्चना के बाद होली दहन ढोल नंगाड़ों के साथ किया गया। उधर, इस्कॉन के कार्यकर्ताओं ने चैतन्य महाप्रभु की जयंती होली खेलकर मनाई। सुरक्षा की दृष्टि से इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में बाजार के मुख्य मार्गों से पुलिस बल सहित फ्लैग मार्च किया गया।
सरकारी कुर्सियों को तोड़ डाला
मीरापुर। ग्राम कैथोड़ा में प्रधान द्वारा बनवाई गई कुर्सियों को असामाजिक तत्वों ने तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। ग्राम कैथोड़ा के प्रधान शकीला ने बताया कि ग्राम कैथोड़ा में सार्वजनिक स्थानों पर पत्थर की कुर्सियां बनवाई जा रही है। 28 फरवरी को कैथोड़ा की लतीफशाह मस्जिद के सामने तीन कुर्सियां बनवाई गई थीं। इसी रात में कुछ असामाजिक तत्वों ने इनमें से दो कुर्सियां तोड़ दी। प्रधान शकीला ने सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन

मिल परिसर से ट्रैक्टर चुराया
मीरापुर। टिकौला शुगर मिल परिसर से कुछ लोग एक ट्रैक्टर चोरी कर फरार हो गए। चोर ट्रॉली को मिल परिसर में ही छोड़कर भाग गए थे। ट्रैक्टर चालक ने रामराज थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर निवासी फिराशत पुत्र इसरार ने टिकौला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र मेहलकी पर गन्ना ढुलाई के लिए अपना ट्रैक्टर लगाया था। बुधवार रात ट्रैक्टर चालक पप्पू पुत्र कासम निवासी जड़वड़ थाना ककरौली मेहलकी से गन्ना भरकर मिल के लिए चल दिया। मिल में पहुंचकर गन्ना तौल के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा कर करीब रात्रि 10 बजे कर खाना खाने के लिए चला गया। जब चालक खाना खाकर लौटा तो उस स्थान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब देख परेशान हो गया। मिल परिसर मे ट्रैक्टर-ट्रॉली को तलाश करने लगा। थोड़ी दूरी पर ट्राली खड़ी मिल गई, लेकिन बदमाश ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए थे। ट्रैक्टर चालक पप्पू ने थाना रामराज में ट्रैक्टर चोरी की घटना दर्ज करा दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed