फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसानों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा

किसानों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा

Wed, 28 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा
जानसठ। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांगों के समर्थन में ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में जिला सचिव विदेश मोतला के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों का सभी सरकार शोषण करती आई है, जबकि पूरा देश किसानों के सहारे ही चल रहा है। उन्होंने एक ज्ञापन तहसीलदार मनोज कुमार को सौंपा। तहसीलदार को ज्ञापन के माध्यम से किसानों का ओवरलोडिंग गन्ना वापस लिए जाने, किसानों का इंडेंट बढ़ाए जाने, गांव ढ़ांसरी में पिछले पांच दिनों से तौल नहीं होने से किसानों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए शीघ्र तोल शुरू कराई जाने आदि समस्याओं से अवगत कराया। समस्याओं का समाधान एक सप्ताह में नहीं होने पर पानीपत-खटीमा राजमार्ग को जाम करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालों में शोभाराम, अनिल तोमर, गौर सिंह, विक्रम सिंह, ओमप्रकाश, नरेंद्र, रामरतन, श्याम सिंह, रामपाल, राजेंद्र, मदन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed