{"_id":"5a7de25b4f1c1b462c8b70c8","slug":"201518199387-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति चेयरमैन के चुनाव की सरगर्मियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति चेयरमैन के चुनाव की सरगर्मियां तेज
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। गन्ना समिति चेयरमैन पद के लिए 15 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। डायरेक्टरों को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए संभावित प्रत्याशियों ने ऐडी चोटी का जोर लगा दिया है। गांव-गांव में पंचायत कर रणनीति बनाई जा रही है।
मंसूरपुर गन्ना समिति के चेयरमैन पद के चुनाव में 11 समिति के डायरेक्टर और एक शासन द्वारा नामित डायरेक्टर चुनाव में अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस तरह 12 डायरेक्टर मिलकर चेयरमैन पद का चुनाव करेंगे। शासन ने अभी तक किसी को डायरेक्टर नामित नहीं किया है। वर्तमान चेयरमैन अरुण बालियान तीसरी बार हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में है। दूसरे प्रत्याशी के लिए भूपेंद्र राठी का नाम चर्चाओं है। वे मूलरुप से गांव सोंटा निवासी हैं तथा वर्तमान में मिल मंसूरपुर में रह रहे हैं। भाकियू के पदाधिकारी भी हैं। अरुण बालियान सांसद डा. संजीव बालियान के चचेरे भाई है। समिति सचिव नरेश कुमार ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। चुनाव समिति के उप कार्यालय शाहपुर में संपन्न होगा।
धरना-प्रदेश 10 को
मंसूरपुर। आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने बताया कि इंडेंट बढ़ाने की मांग तथा किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर मंसूरपुर मिल गेट पर 10 फरवरी को किसान धरना देंगे। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।