{"_id":"5a492c2c4f1c1b4c528bcac4","slug":"201514744876-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेख समाज की बैठक हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेख समाज की बैठक हुई
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के बारातघर पर अखिल भारतीय शेख समाज जागृत समिति की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी वक्ताओं ने समाज में फैली बुराइयां दूर करने का आह्वान किया। इस मौके पर शेख समाज की एकता पर भी बल दिया गया। कस्बे के बरात घर पर रविवार को शेख समाज की बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों ने एजेंडा तैयार किया। वक्ताओं ने समाज को साथ लेकर चलने, आपसी में लड़ाई झगड़े दूर कर कोर्ट कचहरी से बचने, अनावश्यक रस्मों पर फिजूलखर्ची रोकने आदि पर बल दिया। बैठक में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र त्यागी व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह को विशेष अतिथि के रूप में बुलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हारुण अली सिद्दीकी, आरिफ, महताब, मेहरदीन, यासीन, कयूम, तायशा सिद्दीकी आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन