{"_id":"5a30237c4f1c1ba7678c1347","slug":"201513104252-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने प्रोबेशन एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने प्रोबेशन एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय किया निरीक्षण
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण में डीएम ने नाराजगी जताई
मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने मंगलवार को जिला प्रोबेशन कार्यालय और क्षेत्रीय खाद्य ऑफिस का निरीक्षण किया। अव्यवस्थित रिकॉर्ड को देखकर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिए कि रिकार्ड को ठीक कराया जाए।
प्रोबेशन ऑफिस के निरीक्षण में उन्होंने अनावश्यक और पुराने रिकॉर्ड की बीडिंग कराने के निर्देश दिए। कार्यालय में अलमारियों की संख्या अधिक होने के कारण और कर्मचारियों की कुर्सी, मेज लगने पर अलमारियों के दरवाजे आसानी से नहीं खुलने पर कक्ष से कुछ अलमारियां कम कराने के लिए कहा। कर्मचारियों के बैठने की सही सुविधा करने और आगंतुकों को भी सुविधा देने के लिए कहा। साफ सफाई रखे जाने के निर्देश दिए। बस्ते बनाकर रखे गए रिकॉर्ड पर उनके वर्ष का अंकन भी करना सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर साफ सफाई के सख्त निर्देश दिए। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कहा। कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आधार से लिंक करें। खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ सभी पात्र परिवारों को मिले। उन्होंने विभागों की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की सही जानकारी प्राप्त की।