{"_id":"5a26e55a4f1c1b95188b819b","slug":"201512498522-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के छात्रों ने पदक बटोरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के छात्रों ने पदक बटोरे
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बागपत जनपद के रमाला के स्कूल में आयोजित कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिता में जेके एकेडमी दुर्गनपुर खेड़ा के छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया। शील्ड और मेडल जीतकर स्कूल पहुंचे छात्रों का मंगलवार को जोरदार स्वागत किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दुर्गनपुर खेड़ा स्थित जेके एकेडमी ने जय पार्वती ग्लोबल स्कूल रमाला में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लिया। फाइनल मैच जेके एकेडमी दुर्गनपुर खेड़ा और जय पार्वती ग्लोबल स्कूल रमाला की टीमों के बीच हुआ। कबड्डी में जेके एकेडमी दुर्गनपुर खेड़ा ने पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल और शील्ड पर अपना कब्जा जमाया। सौ मीटर की दौड़ में भी इसी स्कूल के अंकित शर्मा ने तथा 200 मीटर दौड़ में अनमोल पंवार ने मेडल प्राप्त किए। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय की कमेटी ने बच्चों का जोरदार स्वागत किया। मौके पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेशपाल तोमर, नीरज तोमर, आदेश कुमार, सहेंद्रपाल सहित सभी स्टाफ मौजूद रहा।