{"_id":"59f62dcc4f1c1b8d698b855c","slug":"201509305804-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच फुट का अजगर निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच फुट का अजगर निकला
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
पांच फीट का अजगर निकला
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। मकान के अंदर ईंटों के नीचे से पांच फीट का अजगर निकलने से गांव में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने अजगर को एक केन में बंद कर लिया है।
मंसूरपुर के गांव सोंहजनी तगान में गगन पुत्र बालिस्टर के मकान में अंदर कुछ ईंटें पड़ी हुई है। परिवार के लोग ईंट उठाने लगे तो उनके नीचे पांच फीट का अजगर निकला। सूचना मिलने पर ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अजगर को एक केन में बंद कर लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है। सूचना देने पर भी शाम तक वन विभाग का कोई अधिकारी व कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा था, जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।