{"_id":"59c9591e4f1c1bdb538b465d","slug":"201506367774-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदार डॉक्टर के पर्चे पर दवाई खरीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीमारदार डॉक्टर के पर्चे पर दवाई खरीदें
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
फार्मेसिस्ट फाउंडेशन की ओर से विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि तीमारदार, मरीज चिकित्सक द्वारा लिखित पर्चे पर ही दवाईयां खरीदें और उसका पक्का बिल प्राप्त करें। नशे की दवाइयां बेचने वालों की गुप्त रूप से विभाग को सूचना दें, ताकि उन पर कार्रवाई हो सके।
शुभारंभ औषधि निरीक्षक जगबीर सिंह, चीफ फार्मेसिस्ट केसी राय और एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. अरविंद कुमार ने किया। डीआई जेबी सिंह ने कहा कि मरीज हो या अन्य कोई तीमारदार डॉक्टर के पर्चे पर ही दवा लें और दवा लेने से पूर्व मेडिकल स्टोर पर फार्मेसिस्ट के बारे में भी जांच पड़ताल करें। जिस मेडिकल स्टोर पर फार्मेसिस्ट न हो, इसकी सूचना विभाग दें। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार को फार्मेसिस्ट को अनदेखा नहीं करना चाहिए। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा, मोहन कश्यप, अजय कुमार, नितिन ठाकुर, विकास त्यागी, विकास कुमार, मुकेश, मनोज आदि मौजूद रहे।
उधर, एसडी कालेज ऑफ फार्मेसी में भी विश्व फार्मेसिस्ट दिवस मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बीके ओझा ने किया। दवाओं को जानना आवश्यक और सुरक्षित दवाओं का उपयोग करना चाहिए। समाज में कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी आदि के प्रति जन जागरूकता की मुहिम चलाई जाए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी लगाई। मौके पर विमल कुमार, डॉ. क्षितिज अग्रवाल, आलोक बेहरा, संगीता, आसिफ, हरेंद्र, प्रवीण, कविता राना, सुनेना, राबिया, प्रवीन, सुबोध, अमित, रोहित, विनय, योगेंद्र नरुला, अश्वनी आदि मौजूद रहे।