फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नृत्य नाटिका का भव्य मंचन

नृत्य नाटिका का भव्य मंचन

Fri, 08 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
नृत्य नाटिका का भव्य मंचन
नृत्य नाटिका का शानदार मंचन
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। पद्म प्रभ जैन मंदिर में अंजू जैन, नैना जैन व रुचि जैन के कुशल मार्गदर्शन में समाज की महिलाओं व बालिकाओं ने अतिशयकारी भक्तामर स्तोत्र पर आधारित नृत्य नाटिका, बंधन से मुक्ति की मनमोहक प्रस्तुति की। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीजी के चित्र का अनावरण व दीप प्रज्वलन का कार्य श्रेष्ठी श्रावक मृदुला जैन व शशांक महलका परिवार ने किया।

कार्यक्रम नाटिका के प्रारंभ में भक्ति नृत्य के माध्यम से मंगलाचरण द्वारा धर्मसभा का शुभारंभ हुआ। आयोजन में समाज की लगभग 80 महिलाओं व युवतियों द्वारा नृत्य के माध्यम से भक्तामर का मानव जीवन में महत्व बताया गया। भक्तामर स्तोत्र की रचना आचार्य मानतुंग द्वारा की गई थी। इसका वाचन व अध्ययन मानव जीवन के लिए अत्यंत कल्याणकारी है। भक्तामर स्तोत्र हमें सिखाता है। धर्म के मार्ग पर चलकर इंद्रियों पर तथा इच्छाओं पर नियंत्रण करके दास्ता के बंधन से मुक्ति मार्ग पर जाना है। चलचित्र के माध्यम से सभी जैन तीर्थों का दर्शन कराया गया। आयोजन में समाज के लोगों की भारी भीड़ रही। परमपूज्य अंतसमती माता जी का आयोजन में मंगल सानिध्य रहा। कार्यक्रम का संचालन अरुण जैन ने किया। मंचन में आंचल, तनीशा, तन्नु, प्रगति, रजनी प्रवक्ता, पिंकी, रिया, पारुल, ज्योति आदि महिलाओं ने प्रस्तुति दी। सूत्रधार की भूमिका निधि जैन ने की। इस अवसर पर रामकुमार, संजय एलजी, रतनलाल, जुगमंदर, सतीश, राकेश अंबर, जनारधन, जयभगवान, पवन, आरडी जैन, डीके जैन, धनेंद्र, पतेंद्र, मुकेश, अजय प्रवक्ता, अकलंक, डा. आशा, सुधीर मुखिया, कल्पेंद्र, अशोक, नीरज प्रवक्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed