फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ओडीएफ लागू करने को पालिका ने कसी कमर

ओडीएफ लागू करने को पालिका ने कसी कमर

Thu, 08 Jun 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
ओडीएफ लागू करने को  पालिका ने कसी कमर
शहर को ओडीएफ बनाने का प्लान तैयार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। ओडीएफ के लिए प्रत्येक वार्ड में दो सदस्यों की टीम बनाई गई है। यह टीम घर-घर जाकर लोगों को खुले में शौच से होने वाले नुकसान और शौचालय के महत्व को बताएगी, ताकि लोगों में जागरूकता आ सके।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ईओ अजीत कुमार सिंह ने नगर को ओडीएफ करने के लिए पालिका कर्मचारियों और सफाई नायकों की मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर शौचालय की जांच करने के साथ ही लोगों को इसके निर्माण कराने के लिए जागरूक किया जाए। स्वच्छता के प्रति लोगों की सामाजिक जिम्मेदारी को भी बताया जाए। जिन वार्ड में अधिक गंदगी है उनकी सूची बनाने के साथ सभासद से डिटेल जुटाई जाए, ताकि कूड़े का उचित प्रबंध कर शहर को स्वच्छ बनाया जा सके। सफाई नायक सभी वार्डों में सर्वे कर शौचालय विहीन परिवारों और घरों को चिह्नित करेंगे। उसके बाद सरकारी स्तर पर चलाई जा रही सरकारी योजना से उनके शौचालय बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

यदि कोई परिवार शौचालय का निर्माण नहीं करा रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। ईओ ने कहा कि दिसंबर 2017 तक शहर को हर हाल में ओडीएफ घोषित कराया जाना है। इसको लेकर ईओ ने प्रत्येक वार्ड में दो सदस्यों की टीम बनाई है। टीम में एक पालिका कर्मचारी और सफाई नायक को कमान सौंपी गई है। यह लोग घर-घर जाकर ओडीएफ के बारे में जानकारी देंगे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस राठी, एई निर्माण अब्दुल कादिर, एई जलकल सिद्धार्थ कुमार, जेई सुशील सिंघल, जेई टीएस आरडी पोरवाल, कर निरीक्षक अभय प्रताप सिंह, सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक शौचालय बनेंगे
शहर में पालिका या अन्य विभागों की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, सड़क किनारे या झुग्गी-झोपड़ी डालकर नगर में निवास कर रहे लोगों को भी शौचालय मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।


ओडीएफ नहीं होने पर घटे थे अंक
पालिका प्रशासन ने मीटिंग में हाल ही में आए नगर पालिका रेटिंग में अंकों का घटना भी ओडीएफ न होने का रोना रोया। ईओ ने कहा कि पालिका 344वें पायदान पर पहुंची है, क्योंकि अधिकांश वार्ड ओडीएफ की श्रेणी में नहीं आ सके थे। उन्होंने इसको विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed