फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   200 people got burnt due to firecrackers from city to village.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शहर से लेकर देहात तक पटाखों में 200 लोग झुलसे

Tue, 14 Nov 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 14 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
200 people got burnt due to firecrackers from city to village.
- जिला अस्पताल में 126 लोगों ने पटाखों से झुलस जाने के कारण उपचार कराया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर जमकर आतिशबाजी हुई। जिला अस्पताल में 126 लोगों ने पटाखों से झुलस जाने के कारण उपचार कराया। जिलेभर में करीब दो सौ लोग झुलसे हैं, हालांकि कोई गंभीर नहीं है।
दीपावली पर जमकर पटाखें छुड़ाए गए। तेज आवाज के साथ-साथ स्काई शॉट और रॉकेट छुड़ाकर धूमधाम के साथ त्योहार मनाया। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में रविवार शाम से लेकर देर रात तक पटाखों से झुलसे 126 लोगों ने पहुंचकर परामर्श लिया। रात के समय जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सभी का उपचार किया गया। जिला चिकित्सालय पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इमरजेंसी में 126 लोग ऐसे पहुंचे थे, जो पटाखे छुड़ाते समय झुलस गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी मरीज गंभीर स्थिति वाला नहीं पहुंचा है। सभी मरीज सामान्य रूप से जख्मी थे, जिन्हें पट्टी करके और दवाई व इंजेक्शन लगाकर भेज दिया गया है। उधर, जिलेभर में करीब 200 लोग पटाखों से झुलसे हैं। अधिकतर ने प्राथमिक उपचार कराया। प्राइवेट डॉक्टरों के यहां भी उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखा जलाते समय बालक झुलसा
कोतवाली नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में अमृत (11) दिवाली की रात में अपने घर पर पटाखा जला रहा था, तभी पटाखे से वह झुलस गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां उसे उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed