{"_id":"6a35443cc65e03e2c9060b99","slug":"200-municipal-tenders-including-those-for-construction-and-drain-cleaning-cancelled-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-173946-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: निर्माण और नाला सफाई सहित पालिका के 200 टेंडर निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: निर्माण और नाला सफाई सहित पालिका के 200 टेंडर निरस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बीच तत्कालीन ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह का स्थानांतरण होने के कारण पालिका के निर्माण और विकास कार्यों को झटका लगा है। पुरानी डीएससी यानी डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट समाप्त होने के कारण निर्माण और विकास कार्यों से संबंधी 40 करोड़ के करीब 200 टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। स्थानांतरित होकर आए नए ईओ पवन कुमार की डीएससी बनने के बाद नई टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
धीरे-धीरे बरसात का मौसम करीब आ रहा है। श्रावण मास में शहर से होकर गुजरने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पालिका में विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का खाका खींचा जा रहा है। जबकि बरसात से पहले शहर के नालों की सफाई भी होनी है। निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नेपाल सिंह ने बताया कि निर्माण विभाग की ओर से राज्य वित्त की धनराशि से 107, 76 और दो निर्माण एवं विकास कार्य कराए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ की गई थी।
उन्होंने बताया कि प्रक्रिया पूर्व ईओ के डिजिटल सिग्नेचर से संचालित करते हुए आठ और 12 जून को खोले गए। जबकि कुछ टेंडर 22 जून को खुलने थे। लेकिन इस दौरान स्थानांतरण होने के कारण डॉ.प्रज्ञा सिंह के डिजीटल सिग्नेचर निरस्त कर दिए गए। उन्होंने बताया कि टेंडर की कोई भी प्रक्रिया एक ही अधिकारी की डीएससी से पूर्ण होती है।
विज्ञापन
बताया कि पालिका ईओ का कार्यभार ग्रहण करने वाले ईओ पवन कुमार की डीएससी बनाई जा रही है। बताया कि उनके डिजीटल सिग्नेचर से टेंडर प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाएगा। बताया कि जो निरस्त किये गए हैं, उनमें कांवड़ पटरी मार्ग की मरम्मत, सड़क का निर्माण सहित नालों की सफाई के टेंडर भी शामिल हैं। सभी की रिटेंडरिंग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त टेंडर के माध्यम से करीब 40 करोड़ के निर्माण और विकास कार्य संचालित कराए जाएंगे।