{"_id":"5e4050828ebc3ee5d0607abb","slug":"20-thousand-reward-caught-in-encounter-muzaffarnagar-news-mrt468125231","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी दबोचा
विज्ञापन
छपार में पुलिस मुठभेड में घायल हत्या आरोपी आर्यकांत उर्फ काजू।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी दबोचा
छपार (मुजफ्फरनगर)। डबल मर्डर में महीनों से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व 50 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया है।
छपार इंस्पेटर पवन शर्मा ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी छपार निवासी आर्यकांत उर्फ काजू ने गांव के ही राजीव कुमार उर्फ राजू की गत वर्ष 29 अक्तूबर को हथौडे़ से पीटकर हत्या कर दी थी। 31 अक्तूबर को ब्रजभूषण त्यागी के ईख के खेत में राजीव का शव जमीन में दबा मिला था। दो दिन बाद काजू को संदेह में कुछ युवकों ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह छूटकर भाग गया, लेकिन उसकी जेब से पर्स निकल गया। जिसमें से मोबाइल चिप मिली। उसने हत्या का सारा राज खोला था। उसने हत्या की वीडियो क्लिप भी बनाई थी, तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एसएसपी की ओर से पहले उस पर 10 हजार और विगत दिनों 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आर्यकांत तीन दिन से जय भारत इंटर कालेज छपार के पास ईंख के खेत में छिपा हुआ है। वह रात को कॉलेज में सोता है। रविवार को सुबह पुलिस ने कालेज को घेर लिया। वह छह बजे छत से उतर रहा था, तो पुलिस पर नजर पड़ी। प्रभारी निरीक्षक पवन शर्मा ने बताया कि उसने ईंख में छिपकर फायर शुरू कर दिए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, चार कारतूस, तीन खोखे और 50 ग्राम गांजा बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गत 11 अक्तूबर को एक शव बरामद हुआ था, जिसका नाम भी राजू था। उसकी हत्या भी काजू ने ही की थी, तब उसके साथ मृतक राजीव भी था। उसकी हत्या के चिह्न मिटाने को राजीव की हत्या की गई थी। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ में एसआई कपिल देव, इंतजार अहमद, सचिन त्यागी, सिपाही नौशाद, धनबीर व अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।