फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   20 crores will be spent on development in Bhokarheri

Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी में 20 करोड़ से होगा विकास

Sat, 08 Mar 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
20 crores will be spent on development in Bhokarheri
मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी की बोर्ड बैठक में स्वच्छता, सुंदरीकरण प्रकाश व्यवस्था, जलभराव, सड़क निर्माण, नाला निर्माण, तालाब की सफाई सहित नगर पंचायत की आमदनी बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। विभिन्न मदों में 20 करोड़ से अधिक राशि के बजट का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को चेयरपर्सन सरला देवी की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन के संचालन में निकाय बोर्ड की मीटिंग आयोजित की गई। नगर पंचायत की भूमि पर स्थित विद्युत ट्रांसफॉर्मर व विद्युत पोल पर टैक्स लगाने पर विचार किया। सभासदों ने नगर के मुख्य मार्गों व बस स्टैंड पर सुंदरीकरण और नगर में हाईमास्क लाइट सहित पूरे कस्बे में प्रत्येक खंभे पर लाइट की व्यवस्था, खराब पड़ी लाइटों को तुरंत ठीक कराने, रमजान में सफाई की विशेष व्यवस्था की मांग रखी।
विज्ञापन

जल निकासी की उचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या से मुक्ति, टूटे हुए मार्गों का शीघ्र निर्माण कराने, कस्बे में दो स्थानों पर मृतक अर्थी स्थल का निर्माण कराने, नगर पंचायत कार्यालय में मीटिंग हॉल की व्यवस्था करने के प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद डॉ. मुकेश, मुस्तकीम वराहुल गर्ग ने मोहल्ला बाजार में बंद पडी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक कराने व बाजार में सफाई की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष सरला देवी ने नगर पंचायत में विकास कर आदर्श नगर बनाने के संकल्प को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed