{"_id":"61e86c6beb8fdb4d71419577","slug":"192-more-infected-including-three-children-muzaffarnagar-news-mrt574012841","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों समेत 192 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों समेत 192 और संक्रमित
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कोरोना संक्रमण की जांच कराता युवक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
तीन बच्चों समेत 192 और संक्रमित
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ धीमी पड़ती दिख रही है। बुधवार को तीन बच्चों समेत 192 संक्रमित मिले हैं। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 2202 पर पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य कराया जा रहा है। बुधवार शाम को मिली रिपोर्ट में 192 संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच साल से कम उम्र के तीन बच्चे शामिल हैं। 191 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, ऐसे मरीजों की संख्या 2199 पर पहुंच गई है। जिन क्षेत्रों में संक्रमित मिले हैं, उनमें कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य कराया गया है। एंटीजन में पॉजिटिव मिले नौ लोगों का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया है।
518 लोग हुए हैं स्वस्थ
बुधवार को 518 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मुक्त बताया। सीएमओ का कहना है कि जांच में यह पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन अब ठीक है। कोरोना संक्रमण की बुधवार को 2572 जांच कराई गई हैं। इनमें 1286 एंटीजन और 1286 आरटीपीसीर जांच कराई गई।
विज्ञापन
एक बजे के बाद गायब हो जाते हैं स्वास्थ्यकर्मी
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि शहर में प्रमुख चौराहों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना संक्रमण की जांच कर रही हैं। लेकिन दोपहर एक बजे के बाद ही यहां स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिलते। कमलनगर निवासी अश्वनी सिंगल का कहना है कि कोरोना टेस्ट हो रहे हैं, लेकिन चौराहों पर एक बजे के बाद स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिले। इसके बाद अगर कोई टेस्ट कराने के लिए जाता है तो उसे प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इससे आम आदमी का खर्च भी बढ़ रहा है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि तीन बजे तक स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी रहती है, वह सभी जगह जांच कराएंगे।