फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शुकतीर्थ में मोबाइल एटीएम की सुविधा

शुकतीर्थ में मोबाइल एटीएम की सुविधा

Sat, 13 Apr 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
शुकतीर्थ में मोबाइल एटीएम की सुविधा
शुकतीर्थ में मोबाइल एटीएम की सुविधा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में पंजाब नेशनल बैंक की दो मोबाइल एटीएम गाड़ियों का शुभारंभ पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने किया। स्वामी ने कहा कि शुकतीर्थ की बड़ी भागवत कथाओं में देशभर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा को मोबाइल एटीएम गाड़ियां उपलब्ध रहेगी।

शुकतीर्थ में पीएनबी के 125 वें स्थापना दिवस पर शुकदेव आश्रम में संत, महात्माओं की उपस्थिति में दो मोबाइल एटीएम गाड़ियों का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ स्वामी ओमानंद महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि भारत के ग्रामीण विकास में पीएनबी की भूमिका अतुलनीय है। खेती-किसानी, ग्रामीण उद्योग, शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में इस बैंक की ऋण योजनाओं का लाभ जिले के लाखों परिवारों को मिला है। एटीएम मोबाइल गाड़ियों की सुविधा से जिले भर के उपभोक्ताओं को लाभ होगा। तीर्थ की भव्य कथाओं में एटीएम गाड़ियों की सुविधा श्रद्धालुओं को मिल सकेगी। पीएनबी के उप मंडल प्रमुख एचएस भल्ला ने बताया कि बैंक की मोबाइल एटीएम सुविधा जिले के बड़े धार्मिक, सामाजिक आयोजनों पर दी जाएगी। शुकतीर्थ में बड़ी कथाओं में आयोजक यह सुविधा ले सकते हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आसानी से तीर्थ में ही कैश मिल सके। पीएनबी के निदेशक कांति राठी, आईटी हेड अगम श्रीवास्तव , राम स्नेही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed