फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   यज्ञ हमारी संस्कृति का प्रतीक

यज्ञ हमारी संस्कृति का प्रतीक

Tue, 02 Apr 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
यज्ञ हमारी संस्कृति का प्रतीक
यज्ञ हमारी संस्कृति का प्रतीक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ किया गया। मुख्य यजमान विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक ललित माहेश्वरी ने कहा कि यज्ञ हमारी संस्कृति का प्रतीक है। ईश्वर की उपासना एवं परमात्मा का ज्ञान वेद मंत्रों से प्राप्त होता है।
पंडित शीतला प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ कराया। मुख्य यजमान ललित माहेश्वरी व उनकी धर्मपत्नी मंजू माहेश्वरी के साथ विद्यालय स्टाफ ने आहुतियां दीं। प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने कहा कि विद्यालय में प्रतिदिन शिक्षण कार्य का प्रारंभ सरस्वती वंदना से होता है, क्योंकि सरस्वती की वंदना करने से बुद्धि, विद्या और ज्ञान का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर आचार्य महेश कुमार, कुंवरपाल सिंह, देवेंद्र वर्मा, अमित पंवार, पंकज त्यागी, अंकुर राजवंशी, राजकमल वर्मा, विशाल शर्मा, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र वत्स, अमित शर्मा, प्रविंद्र कुमार, केएन पंत, आशीष त्रिपाठी, सतीश कुमार, रीता मावी, शालिनी ठाकुर, प्रभा गर्ग, नीलम शर्मा, ऊषा किरण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शिक्षिकाओं और छात्राओं ने दी हवन में आहुति
मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी के शिक्षा सत्र का शुभारंभ सरस्वती वंदना व हवन के साथ हुआ। मुख्य यजमान विद्यालय समिति के प्रबंधक बाल बहादुर व उनकी पत्नी सुमन क्वात्रा रहे। हवन पंडित खुशीराम ने संपन्न कराया। हवन में प्रधानाचार्या सुनीता गौड़, नीलम अरोरा, नीरा शर्मा, सुकर्मा शर्मा, ऋतु गोयल, राजेंद्र त्यागी व छात्राओं ने आहुतियां दीं। प्रधानाचार्या ने छात्राओं से नई कक्षा में परिश्रम से पढ़ाई करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed