फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सीओ के नेतृत्व में अर्द्घसैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च

सीओ के नेतृत्व में अर्द्घसैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च

Fri, 29 Mar 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीओ के नेतृत्व में अर्द्घसैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च
सीओ के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन

चरथावल। सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक और पुलिस बल ने कस्बे के अलावा कई गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की है। सीओ सदर ने कहा कि चुनाव में मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा।

बुधवार को चरथावल में थाने में आरएएफ के जवानों के साथ चरथावल थाने की फोर्स ने कस्बे में थाने से शुरू होकर बस स्टैंड, वाल्मीकि बस्ती, रोहाना तिराहा, बाजार खुर्द, बाजार कलां, शिव चौक, मुर्दापट्टी, शेखजागान गर्बी, राजीव मार्किट होकर नहर पर संपन्न हुआ। इसके बाद बिरालसी और कुटेसरा गांव में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को मतदान को उत्सव की तरह मनाने की अपील की। सीओ सदर ने लोगों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने की अपील करते कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दे। चुनाव में हिंसा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरएएफ निरीक्षक नेपाल सिंह भाटी, थाना प्रभारी राजीव कुमार, कस्बा प्रभारी सुनिल कसाना, बिरालसी चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed