{"_id":"5c9bc40ebdec22141b2b5ac3","slug":"191553712142-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतला माता के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतला माता के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कुटी रोड स्थित शीतला माता मंदिर में बुधवार को वार्षिक मेला आयोजित किया गया। जिसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर परिवार में सुख समृद्धि के लिए मन्नत मांगी।
शीतला माता मंदिर पर आयोजित मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। नगर व देहात से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शीतला माता के दर्शन कर मन्नतें मांगी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मान्यता है कि अगर किसी को चेचक (माता) निकल आती है तो ऐसे में शीतला माता को प्रसाद चढ़ाने से रोग दूर हो जाता है। शीतला माता को सभी प्रसाद ठंडा करके चढ़ाया जाता है, हल्दी का लेप लगाया जाता है और ठंडे पानी से माता को स्नान कराया जाता है। मंदिर कमेटी की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी आयोजित किया गया। मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा।