फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शमशानघाट का रास्ता बनवाने की मांग को ग्रामीणों का हंगामा

शमशानघाट का रास्ता बनवाने की मांग को ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 26 Feb 2019 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
शमशानघाट का रास्ता बनवाने की मांग को ग्रामीणों का हंगामा
श्मशान का रास्ता बनवाने के लिए हंगामा
विज्ञापन

खतौली। गांव शेखपुरा के ग्रामीणों ने शमशानघाट का रास्ता बनवाने की मांग को लेकर तहसील में हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के कुछ लोग रास्ते की भूमि को अपना बताकर सड़क का निर्माण का कार्य नहीं होने दे रहे हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

शेखपुरा के ग्राम प्रधान के पति धर्मपाल अधाना ने बताया कि शमशानघाट के रास्ते का गांव के कुछ लोग निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। इनका कहना कि रास्ते की भूमि उनकी है। इसलिए वे इस भूमि में सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने देंगे, जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। प्रधान के पति धर्मपाल अधाना के साथ गांव के कई ग्रामीण एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। ग्रामीणों ने तहसील में श्मशान घाट के रास्ते का निर्माण कराने की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर रास्ता बनवाए जाने की मांग की। एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी ने जांचकर शमशान घाट का रास्ता बनवाने का आश्वासन दिया है। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। एसडीएम से मिलने वालों में अरविंद सैनी, टीकम सैनी, सुरेंद्र, संजय, सुशील, महेश, हरिओम, रवि, समय सिंह सैनी, सचिन कश्यप, आनंद आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed