फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harendra Malik Placed Under House Arrest, Calls It an ‘Undeclared Emergency’

यूपी: सांसद हरेंद्र मलिक हाउस अरेस्ट, बोले- देश में अघोषित आपातकाल; दिल्ली प्रदर्शन में जाने से रोका

Mon, 12 Oct 2026 12:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Oct 2026 12:32 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में सपा सांसद हरेंद्र मलिक को सोमवार को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया। उन्हें दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने से रोका गया। मलिक ने कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए देश में अघोषित आपातकाल होने की बात कही।

विज्ञापन
Harendra Malik Placed Under House Arrest, Calls It an ‘Undeclared Emergency’
सांसद हरेंद्र मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक को सोमवार को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया। उन्हें दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाने से रोका गया। कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए हरेंद्र मलिक ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है। बाद में वह पुलिस निगरानी में बड़ौत में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन




आवास पर भारी पुलिस बल तैनात
हरेंद्र मलिक को हाउस अरेस्ट करने के दौरान उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सीओ सदर सुनील कुमार, सीओ मंडी राजू कुमार साव समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने उन्हें दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाने से रोका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: सीजेपी के विरोध में छात्र सड़क पर उतरे, कमिश्नरी पर नारेबाजी; दिल्ली पुलिस के समर्थन में आए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Harendra Malik Placed Under House Arrest, Calls It an ‘Undeclared Emergency’
हाउस अरेस्ट सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

‘देश में अघोषित आपातकाल’, कार्रवाई पर जताई नाराजगी
कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “खाता न बही, जो यह कह रहे हैं वही सही।” उन्होंने अधिकारियों से कानून अपने हाथ में न लेने की बात कही और कहा कि जनता सब जानती है।

पुलिस निगरानी में बड़ौत के लिए रवाना हुए
हाउस अरेस्ट की कार्रवाई के बाद हरेंद्र मलिक पुलिस निगरानी में बड़ौत में आयोजित तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed