{"_id":"5c44ba1ebdec224ba94b618d","slug":"191548007966-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब दो हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी सिविल कोर्ट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब दो हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी सिविल कोर्ट की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दस हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी
मुजफ्फरनगर। सिविल कोर्ट के समूह ग और घ के विभिन्न पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। दो पारियों में छह परीक्षा केंद्रों पर लगभग दस हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। करीब दो हजार अनुपस्थित रहे।
रविवार को सिविल कोर्ट के समूह ग और घ के पदों के लिए भर्ती परीक्षा एसडी इंटर कॉलेज, राजवंश पब्लिक स्कूल, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज नई मंडी, डीएवी इंटर कॉलेज, नवाज अजमत अली खां इंटर कॉलेज तथा दीचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज पटेलनगर में बनाए गए केंद्रों पर संपन्न हुई। पहली पारी सुबह साढ़े नौ बजे से तथा दूसरी दोपहर दो बजे से शुरू हुई। बताया गया है कि जिले के परीक्षा केंद्रों पर करीब 12 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से लगभग दस हजार ही उपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों की पूरी तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया गया। परीक्षा से संबंधित सामग्री के अलावा अन्य किसी वस्तु के अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।