फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवती आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर में कूदी

युवती आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर में कूदी

Tue, 15 Jan 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
युवती आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर में कूदी
साहसी युवकों ने युवती को डूबने से बचाया
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। युवती आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर में कूद गई। गंगनहर में युवती को बचाने कूदे दो युवक भी डूबने से बच गए। पुलिस व साहसी युवकों ने युवती को गंगनहर में डूबने से बचा लिया। पुलिस के मुताबिक गांव कैलावड़ा निवासी 19 वर्षीय सोनम पुत्री ओमप्रकाश गंगनहर पुल के पास करीब आधा घंटे से किसी से मोबाइल फोन पर बातचीत कर रही थी। फोन पर बात करते हुए युवती ने पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। पुल के पास हेलमेट बेचने वाले पक्का बाग निवासी मेहराज और गांव भैंसी निवासी आस मोहम्मद युवती को बचाने के लिए गंगनहर में कूद गए। युवती पानी में काफी दूर तक बहती चली गई थी। दोनों युवकों ने पुल से काफी दूरी पर युवती को पकड़ लिया। युवती को बचाने के चक्कर में मेहराज व आस मोहम्मद भी पानी में डूबने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने ट्यूब गंगनहर में फेंकी। ट्यूब के सहारे से दोनों युवक सकुशल युवती को गंगनहर से बाहर निकालकर ले आए। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने युवती से पूछताछ करके उसके परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस ने युवती को समझा बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed