{"_id":"5c2bb081bdec222c35626546","slug":"191546367105-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक विधान का आयोजन कर नूतनवर्ष का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक विधान का आयोजन कर नूतनवर्ष का अभिनंदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन समाज के भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक किया
खतौली। नगर के सभी जैन मंदिरों में नए वर्ष का अभिनंदन करने के लिए सुश्रावकों ने धार्मिक विधानों का आयोजन करते हुए सर्वत्र मंगल कामना की। मंगलवार की सुबह पीत व केसरिया वस्त्रों में स्त्री, पुरुष व बच्चे काफी संख्या में एकत्र हुए। पवित्र मंत्रोच्चार के साथ अर्घ्य समर्पित करते हुए पूजन पाठ व श्रीजी का अभिषेक किया गया।
इस मांगलिक अवसर पर भागीरथी मंदिर व पीसनोपाड़ा मंदिर में आयोजित धर्मसभा में अरुण जैन नंगली वाले व कल्पेेंद्र जैन ने कहा कि इस नववर्ष में हमें जीवन में अच्छे कार्यों की शुुरुआत नवसंकल्पों के साथ करनी है। छोटी सी शुरुआत जीवन में बड़े व सुखद परिवर्तन की जननी बन जाती है। जीवन में बुरी आदतों को दूर करने का संकल्प लेना है। जीवन में किसी का अहित करने का भव मन में नही लाना है। अहंकार और क्रोध में चल रहे जीवन को विराम देना होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम व धार्मिक प्रश्न मंच कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीसनोपाड़ा मंदिर में आठ दिवसीय धर्म शिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सिद्धार्थ, आदीश प्रवक्ता, अशोक शास्त्री, रवि, हंस कुमार, प्रदीप, अजय, राजेंद्र दादरी, रामकुमार, जय भगवान, राकेश अंबर, धनेंद्र सराफ, अरुण औषधि, शीलचंद, योगेश सराफ, प्रमोद, मुकेश एडवोकेट, सुरेंद्र, राजीव मुखिया, बल्लू सर्राफ, राजकुमार प्रवक्ता, नीरज प्रवक्ता, हितेश, अनुपम आढ़ती, दीपक भैंसी, डा. ज्योति आदि उपस्थित रहे।