फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने:अंजू

महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने:अंजू

Tue, 25 Dec 2018 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने:अंजू
ग्रीन लैंड जूनियर हाईस्कूल में महिला योग शक्ति दिवस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाईस्कूल में भारतीय योग संस्थान की ओर से महिला योग शक्ति दिवस समारोह मनाया गया। अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और सोहनवीरी रहीं।
सोहनवीरी देवी ने कहा कि नारी ही जगत जननी है। नारी के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचाना चाहिए। आज समाज को सही मार्ग दिखाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। नारी को वेदों में पूजनीय माना है। हमें अपने शुद्ध आचरण, दया, करुणा, सहनशीलता आदि गुणों को जीवन में अपनाकर अपने समाज व राष्ट्र की उन्नति में पुरुषों के समान सहयोग प्रदान करें। शारदा मिश्रा, रेणू शर्मा, सरिता धीमान, ईशा अरोरा, बेबी सैनी आदि ने भी अपने विचार रखे। अक्षिता, साक्षी, शानू, प्राची, वंशिका ने योगासन का विशेष प्रदर्शन किया। अर्चना सिंह, रजनी मलिक, जिला प्रधान पवन सिंह बालियान, यशपाल, यज्ञदत्त आर्य, अंकुर मान, गगन विपुल आदि मौजूद रहे। योगाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य ने आभार जताया।
विज्ञापन

महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। बघरा के योग साधना यशवीर आश्रम के सामने स्थित महाराजा सूरजमल स्मारक पर हवन पूजन करके महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया। वैदिक चेतना के तत्वावधान में ब्रहाचारी मृगेंद्र आचार्य ने वेद के मंत्रों से यज्ञ कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहाचारी स्वामी यशवीर महाराज ने कहा महाराजा सूरजमल राष्ट्रवादी, कूटनीतिक, कुशल प्रशासक, उदारवादी राजा थे। उनके समय के राजा उनका लोहा मानते थे। भारत को प्राचीन ऋषियों का राष्ट्र बनाने का संकल्प ले, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अध्यक्षता बलराम सिंह और संचालन प्रवीण कुमार ने किया। ब्रहाचारी मृगेन्द्र, आचार्य कृष्णपाल सिंह, विपिन कुमार, सचिन कुमार, बल्लू, संजीव कुमार, सत्यपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, जगदीश, नारायण पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed