{"_id":"5ba53baa867a557ebc194d21","slug":"191537555370-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के साथ मारपीट को लेकर थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के साथ मारपीट को लेकर थाना घेरा
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों के साथ मारपीट से रोष, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी। व्यापारियों के साथ मारपीट करने को लेकर व्यापारियों ने थाने का घेराव कर थाने पर मौजूद सीओ सदर से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
शुक्रवार सायंकाल करीब 5 बजे दो भाई पंकज व राहुल बाजार में अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दुकान पर सामान लेने आए दूसरे समुदाय के एक युवक ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। दोनों भाई घायल हो गए। व्यापारी मौके पर जमा हो गए और युवक की तलाश की। काफी देर तक युवक के नहीं मिलने पर व्यापारी थाने पहुंचे और घेराव करते हुए थाने पर मौजूद सीओ सदर रिजवान अहमद से आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की। सीओ सदर ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराकर आरोपी की तलाश में दबिश दी मगर आरोपी हाथ नहीं आया। पुलिस व्यापारी की दुकान के निकट लगे एक सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवक कर पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पंकज की तहरीर पर पुलिस ने मुन्ना और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तमंचे के साथ गिरफ्तार
पुरकाजी। पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान कम्हेडा पुलिस चौकी के निकट से थाना छपार के ग्राम तेजलहेड़ा निवासी चांदबीर को एक देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर उसका चालान कर जेल भेज दिया है।
बसपा का नगराध्यक्ष मनोनीत
पुरकाजी। कस्बे के खादर तिराहे पर बसपा की एक मीटिंग हुई, जिसमें पुरकाजी के मोहल्ला झोझगान निवासी आजाद हसन को पुरकाजी का नगराध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान बसपा नेता प्रेम चंद गौतम, सत्यपाल कटारिया, सेवाराम, राकेश प्रधान, उदय सिंह, श्याम सिंह गौतम बाबर फरीदी, महबूब, इरशाद अहमद, नूरहसन, हाजी अलीम, आदि लोग मौजूद रहे।