{"_id":"5b903077867a55013b10fced","slug":"191536176247-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी में किराए के मकान में रहने वाले युवक ने घर के बाथरूम के दरवाजे पर राष्ट्रीय ध्वज को पर्दा बनाकर लटका दिया। जानकारी मिलने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
आगरा जनपद के मोहल्ला बेरियां निवासी शाहरुख पुत्र सत्तार करीब 10-12 साल से शहर में रह रहा है। हाल ही में वह करीब सात माह से पत्नी-बच्चों के साथ मोहल्ला रामपुरी स्थित कय्यूम के मकान में बतौर किराएदार रह रहा था। बुधवार सुबह शिवसेना कार्यकर्ताओं को किसी ने जानकारी दी कि उक्त मकान में रहने वाले युवक ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा करने के बाद उसे अपने बाथरूम के दरवाजे पर पर्दा बना रखा है। सूचना पर शिवसेना कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो सूचना सही पाई गई। इस पर कार्यकर्ताओं ने आरोपी पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि राष्ट्रध्वज के अपमान की सूचना पर युवक को हिरासत में लिया गया है।