{"_id":"5b60b5674f1c1b07788b7003","slug":"191533064551-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृक्षारोपण कर धरती हराभरा रखने की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृक्षारोपण कर धरती हराभरा रखने की शपथ ली
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधरोपण कर धरती को हराभरा बनाने की शपथ ली
जानसठ। स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कालेज के बच्चों ने कस्बा चौकी स्टाफ तथा सादपुर में चौकी प्रभारी के साथ पौधरोपण करते हुए 110 पेड़ जमुआ, शीशम, नीम आदि के लगाए। इस दौरान धरती को हराभरा रखने की शपथ ली। छात्र छात्राओं द्वारा जल ही जीवन है, पेड़ है तो जल है, जल है, तो जीवन है, जीवन है तो सृष्टि है आदि के नारे लगाए गए। कस्बा चौकी इंचार्ज कर्मवीर सिंह ने इंटर कन्या कालेज की छात्राओं को पौधरोपण व पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया। स्कूली छात्राओं के साथ-साथ कालेज स्टाफ ने भी समस्त पुलिस स्टाफ का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उधर, गांव सादपुर में जानसठ व खतौली रोड पर स्थित आदर्श पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में भलवा चौकी इंचार्ज अजब सिंह ने चौकी पुलिस स्टाफ के साथ बच्चों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके द्वारा 10 पेड़ जमुआ, शीशम, नीम आदि के स्कूल में लगाए। प्रमोद नागर, विरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह का सहयोग रहा।