{"_id":"5b58d1ba4f1c1be94b8b6d06","slug":"191532547514-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुगाना गांव की गलियों मे भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुगाना गांव की गलियों मे भरा पानी
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया
बुढ़ाना/फुगाना। बरसात व घरों के पानी की निकासी न होने के कारण फुगाना गांव की गलियों में पानी भर गया है। गलियों में पानी भरने के कारण बस्ती वालों के मकान गिरने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग उठाई।
तहसील क्षेत्र के गांव फुगाना के ग्रामीण बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में दलित बस्ती में पानी की निकासी का कोई व्यवस्था नहीं है। गांव के तालाबों पर गांव के आरोपी लोगों ने कब्जे कर लिए हैं। घरों व बरसात के पानी की निकासी का कोई साधन न होने के कारण गलियों में पानी भर गया है। गलियों में पानी भरने के कारण बीमारी फैलने का खतरा बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण उनके कच्चे व पक्के मकान गिरने का खतरा पैैदा हो गया है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों के सामने समस्या गंभीर हो गई है। उपजिलाधिकारी को शिकायत करने वालों में सुबोध, अनुज, मनीष, राहुल व महिला सरला, जयवीरी, उषा, मीनाक्षी, प्रवेश आदि मौजूद रहे।