{"_id":"5b22bad74f1c1bf46e8b7b7d","slug":"191529002711-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ईद पर बाजार हुए गुलजार
खतौली। ईद के पर्व को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ है। बिक्री बढ़ने से दुकानदारों के भी चेहरे खिले हुए हैं। विगत करीब तीन दिनों से ईद के पर्व को लेकर की जा रही खरीदारी से बाजारों में लोगों की भारी भीड़ है। नगर में सबसे अधिक भीड़ बिद्दीबाड़ा बाजार में देखी गई। यहां पर जूते, चूड़िय़ां, कपड़े तथा आर्टिफिशियल सामान खरीदने वालों की दुकानों पर लाइनें लगी हुई है। इसके अलावा ड्राईफ्रूट की भी खूब बिक्री हो रही है। लोग पूरे परिवार के साथ बाजार में खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं।
दूध की कमी नहीं होने दी जाएगी
खतौली। नगरपालिका चेयरमैन बिलकिस बेगम ने बताया कि ईद के पर्व पर लोगों को दूध की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। नगर पालिका में दूध के टैंकर मंगवाए गए है। लोग आसानी से दूध प्राप्त कर सकते हैं। कर्मचारियों को नगर में सफाई अभियान के निर्देश दिए गए हैं। सफाई निरीक्षक शैशिल मलिक ने बताया कि ईदगाह के अलावा नगर की तमाम मस्जिदों के आसपास सफाई करा कर चूने का छिड़क़ाव कराया गया है। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद ने बताया कि ईद की नमाज की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। ईद की नमाज होने तक जीटी रोड का यातायात रोका जाएगा।