फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सुशील मूंछ के घर कुर्की नोटिस चस्पा

सुशील मूंछ के घर कुर्की नोटिस चस्पा

Fri, 13 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सुशील मूंछ के घर कुर्की नोटिस चस्पा
सुशील मूंछ के घर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
जमीन कब्जाने के मामले में वांछित चल रहे माफिया सरगना सुशील मूंछ के घर पर शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। मामले में अभी तक दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है।
गाजियाबाद निवासी नमिता गुप्ता पत्नी शरद गुप्ता ने कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली में आठ माह पहले एक मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसके ताऊ जयप्रकाश गुप्ता के कोई औलाद नहीं थी, जिसके चलते उसके ताऊ ने अपनी संपत्ति उसके तथा उसकी दो बहनों हरिद्वार निवासी सुनीता और गांधी कालोनी निवासी रंजना के नाम कर दी थी। ताऊ की 30 दिसंबर 2016 को मौत हो गई थी। ताऊ की मौत के बाद वह ही संपत्ति पर काबिज हैं। आरोप है कि उत्तरी सिविल लाइन निवासी भूषण सिंह आदि फर्जी वसीयत के आधार उसके ताऊ की संपत्ति कब्जाना चाहते हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच की। भूषण समेत दो को पुलिस ने जेल भेज दिया था। जांच के दौरान इस मामले में रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मथेड़ी निवासी सुशील मूंछ का नाम भी प्रकाश में आया था। इस मामले में सुशील मूंछ फरार चल रहा है। शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को सुशील मूंछ के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। कोर्ट में पेश नहीं होने पर अदालत के आदेश पर मकान की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन

रोहाना की डकैती के आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा
मुजफ्फरनगर। रोहाना में रोडवेज परिचालक के घर पड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया।
रोहाना की वृंदावन कालोनी में रोडवेज में संविदाकर्मी परिचालक योगेश त्यागी के घर डकैती की वारदात कई माह पहले हुई थी। पुलिस की जांच में राहुल पुत्र रमेशचन्द्र निवासी छज्जर हरियाणा, फुरकान पुत्र मीरहसन व तसव्वुर पुत्र मीरहसन निवासीगण तितरवाड़ा शामली, आशु पुत्र अब्दुल हक निवासी सरधना, रोहित पुत्र रमेशचन्द निवासी छज्जर हरियाणा, अकरम निवासी रहमतनगर, नवेद पत्र इकबाल व आबाद पुत्र छोटू निवासीगण मिमलाना रोड के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने राहुल, नवेद, आबाद और दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि बाकी आरोपी फरार है। रोहित, अकरम और आशु के कोर्ट से कुर्की नोटिस लिए। पुलिस आसू के घर पहुंची, तो पता कि उसका मकान बिक चुका है। पुलिस ने रोहित और अकरम के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed