फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सूचना न देने पर होगी कार्रवाई

सूचना न देने पर होगी कार्रवाई

Thu, 22 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सूचना न देने पर होगी कार्रवाई
बुढ़ाना। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कहा कि आरटीआई के तहत सूचना न देने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। 500 शब्दों से अधिक में सूचना मांगना गलत है, ऐसा आवेदन निरस्त किया जा सकता है। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान बुधवार को कस्बे में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इस मौके पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि मात्र 10 रुपये में आपको घर बैठे सभी सूचना मिल जाती है। यदि 30 दिन के अंदर कोई सूचना नहीं देता है तो उसकी एक कॉपी लगाकर सूचना आयुक्त लखनऊ भेज सकते हैं। यदि इसके बाद भी कोई अधिकारी सूचना नहीं देता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होती है। इस कानून के संबंध में लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। इस कानून के अंतर्गत आप अपने विधायक, सांसद, ग्राम प्रधान, ठेकेदार आदि से भी सूचना ले सकते हैं। सूचना का अधिकार भारत के हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। इस मौके पर तौसीफ राही, धर्मेंद्र मलिक, ब्रिजेश पाल, फरमान, तहसीन, इरफान, शहजाद गुलफाम, निसार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed