{"_id":"5aa8105e4f1c1bb0758b5274","slug":"191520963678-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधम सिंह सेना ने लांच किया लट्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधम सिंह सेना ने लांच किया लट्ठ
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
उधम सिंह सेना ने लांच किया लट्ठ
मुजफ्फरनगर। शहीद उधम सिंह सेना ने जलियावाला बाग कांड के दोषी अंग्रेज अफसर जरनल डायर की लंदन में हत्या करने वाले अमर शहीद उधम सिंह के इस कार्य को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। संगठन ने अपनी पहचान के रूप में नीला लट्ठ लांच किया।
मंगलवार को मोहल्ला आर्य पुरी स्थित शहीद उधम सिंह सेना कार्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें अमर शहीद उधम सिंह की वीरता को याद किया गया। सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि आज के ही दिन 13 मार्च 1940 को उधम सिंह ने लंदन में जलियावाला बाग हत्याकांड के दोषी जरनल डायर को गोलियों से भूनकर जलियावाला कांड का बदला लिया था। शहीद उधम सिंह ने यह कार्य कर वीरता की मिसाल पूरी दुनिया में पेश की थी। इस दिन को शहीद उधम सिंह सेना के कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस के रूप में मनाती रहेगी। संगठन के उपाध्यक्ष सौरभ तेजियान व महामंत्री प्रदीप नोरिया ने संगठन का सिंबल नीला लट्ठ लांच किया। इस अवसर पर महासचिव रविंद्र सिलानिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर बनाना हमारा उद्देश्य है। सभा की अध्यक्षता विकास मेडियन और संचालन कर्मवीर प्रधान ने किया। सभा में मुख्य रूप से सौरभ तेजियान, प्रदीप नोरिया, सचिन, रूपचंद मलिरा, प्रिंस, अशोक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।