{"_id":"5aa810594f1c1bb6758b52c6","slug":"191520963673-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मीरापुर। रामराज रोड पर टिकौला चीनी मिल गेट के सामने रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे रामराज निवासी सरदार हरचरण सिंह उर्फ बूटर (60) बाइक से किसी कार्यवश टिकौला चीनी मिल आ रहा था। उसने जैसे ही बाइक मिल के गेट की ओर बाइक मोड़ी तभी पीछे से तेज गति से बिजनौर की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार हरचरण सिंह गंभीर घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार उपचार दिलाया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
कैंप लगाकर बिल संशोधित किए
मीरापुर। रामराज क्षेत्र के गांव हाशिमपुर में विद्युत निगम द्वारा लगाए गए राजस्व वसूली शिविर में 10 लाख 15 हजार रुपये वसूले गये और 120 विद्युत बिलों को संशोधित किया गया। 20 उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन भी दिए गए। जानसठ एसडीओ भुवन राज सिंह ने बताया कि तहसील के सभी बिजलीघरों के आसपास विद्युत बकाया शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन आवंटित करने के साथ बकाया और बिलों का संशोधन किया जा रहा है। गांव हाशिमपुर में लगे कैंप में बिल ठीक किए गए। 10 लाख 15 हजार रुपये विभाग को जमा कराए। शिविर में अधिशासी अभियंता अनुराग भल्ला, एसडीओ भवन राज सिंह, जेई रामराज इंद्रमणि, बोबीलाल, राधिका, सुमित, अनिल शर्मा, राहुल आदि मौजूद रहे।