फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाएं

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाएं

Wed, 21 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण  के लिए पौधे लगाएं
छपार। स्वामी कल्याणदेव पीजी कॉलेज बरला की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के कैंप में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण पर कार्यक्रम हुए। महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ कबीर शर्मा ने सभी स्वयं सेवक और सेविकाओं को पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने ग्लोबल वार्मिंग के बारे में बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। भूगोल प्रवक्ता सत्येंद्र कुमार ने प्रदूषण से वातावरण को होने वाले नुकसान और उससे बचाव के बारे में जानकारी दी। शिविर में प्रवक्ता अंबरीश कुमार, अंकुर त्यागी, आंचल त्यागी, योगेश, स्वयंसेवकों में शादाब अली, सलमान, अमित कुमार, प्रणति त्यागी, उमंग, शिखा रानी, आईशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीमारी से बचाव के उपाय बताए
छपार। जामिया आयशा सिद्दीकी स्कूल में कौर पीसीआई द्वारा एक सामूहिक बैठक कर टीकाकरण के माध्यम से टीबी, काली खांसी जैसी गंभीर बीमारी से बचने के उपाय बताए। बीएमसी रेशमा और सीमा ने हाथ धोने के छह तरीके सिखाए। नियमित टीकाकरण के माध्यम से टीबी, गलघोटू, टिटनेस, खसरा, दिमागी बुखार जैसी खतरनाक बीमारी से बच सकते हैं। बैठक में कारी आशिक आजमी, गुलिस्ता, फिरदौस, जौनी, लक्ष्मी, किरण, गुड़िया आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान शाइस्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed