{"_id":"5a6f6a904f1c1b82268b71e0","slug":"191517251216-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई
जानसठ। जानसठ क्षेत्र में पांच सहकारी समितियों में सोमवार को संचालक पदों का चुनाव संपन्न होने के बाद चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर किसानों की राजनीतिक गरमा गई है। मंगलवार को चेयरमैन पद का चुनाव होगा। जानसठ के अलावा गांव तिसंग, भलेड़ी, सालारपुर व सोंहजनी की सहकारी समितियों में संचालक पदों का चुनाव हुआ। समिति के चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर सोमवार की शाम से ही किसानों की राजनीति गरमानी शुरू हो गई है। चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने संचालकों की वोटों में सेंधमारी शुरू कर दी है। राजनीति के विशेषज्ञों ने अपनी अपनी गोटियां बिछानी शुरू कर दी है।