फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कस्बे के युवक की सूरत में हुई मौत

कस्बे के युवक की सूरत में हुई मौत

Sat, 06 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के युवक की  सूरत में हुई मौत
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के एक युवक की सूरत में वेल्डिंग करते समय एक बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उसके शव को कस्बे में लाया गया, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सानियान निवासी सोनू पुत्र रगवीर की लगभग एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ रोजी-रोटी के लिए वेल्डिंग का कार्य करने सूरत गया हुआ था। दो दिन पूर्व जब वह अपने साथियों के साथ बिल्डिंग पर चढ़कर वेल्डिंग का कार्य कर रहा था तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह ऊंची बिल्डिंग से जमीन पर जा गिरा। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम उसका शव यहां लाया गया। गमगीन माहौल में उसकाअंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


ट्रक ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। रात के समय तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े दो ट्रांसफार्मरों में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के बुढ़ाना रोड पर देर रात ओवरलोड ट्रक ने सड़क किनारे रखे अलग-अलग दो ट्रांसफार्मरों में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों ट्रांसफार्मर और खंभे सड़क के बीचोंबीच जाकर गिरे। बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। ट्रांसफार्मर की लाइन टूटने से आसपास की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कस्बा वासियों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग कर्मियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed