{"_id":"5a4bd00f4f1c1bfe7a8b4d28","slug":"191514917903-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल वृद्धा की मौत
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल वृद्धा की मौत
खतौली (मुजफ्फरनगर)। ट्रक की टक्कर लगने से घायल वृद्धा की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्धा की मौत से परिवार में शोक व्याप्त है।
गांव शेखपुरा निवासी 60 वर्षीय चंद्रो पत्नी चंद्रपाल को सोमवार को फलावदा रोड पर ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। परिजनों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में महिला को परिजनों ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार की देर रात को अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति चंद्रपाल ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।