{"_id":"5a2841234f1c1b87698c01d3","slug":"191512587555-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक सवार नहीं मानते ट्रैफिक नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-बाइक सवार नहीं मानते ट्रैफिक नियम
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर में कार और बाइक सवार कोई नियम नहीं मानते हैं। न तो नियमों को तवज्जो देते हैं और न ही जान की परवाह है। बुधवार को एआरटीओ-पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट-डे पर करीब 250 से अधिक वाहनों के चालान काटे।
प्रदेश सरकार बढ़ते सड़क हादसों को लेकर गंभीर है। अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार हेलमेट और कार सवार सीट बेल्ट लगाए बिना मौत का शिकार हुए हैं। हादसों में जान-माल हानि रोकने के साथ यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई का मसौदा तैयार किया गया है। जिसके चलते प्रत्येक बुधवार को एआटीओ, पुलिस फोर्स सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाएगी। इसमें वाहन सवारों पर बिना नियम के चलने पर कार्रवाई होगी। बुधवार को एआरटीओ सुरेंद्र सिंह और पुलिस ने मिलकर भोपा पुलिस चौकी, रामपुर तिराहा, महावीर चौक, शिव चौक, मालवीय चौक आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 60 कार सवारों को बिना सीट बेल्ट बांधे पाया गया। जबकि 200 से अधिक बाइक सवार बिन हेलमेट के फर्राटा भरते मिले। इन सबसे चालान काटे गए हैं। एआरटीओ राजीव कुमार बंसल ने बताया कि यातयात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में वाहनों के चालान काटे गए हैं। उधर, शहर में जाम का मुख्य कारण बने ई-रिक्शा के खिलाफ यातायात विभाग और एआरटीओ सख्त हो गए हैं। बिना पंजीकरण के ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाई गई है। शहर में करीब तीन हजार ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। जिनमें से 1686 ही पंजीकृत हैं।