{"_id":"5a26e25b4f1c1bc8678bfcdd","slug":"191512497755-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए संघर्षरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए संघर्षरत
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए संघर्षरत
खतौली (मुजफ्फरनगर)। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने कहा कि रालोद सर्वसमाज की पार्टी है। किसानों और मजदूरों के हक की आवाज को निरंतर रालोद ही उठाता रहा है। सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए रालोद हमेशा संघर्षरत रहा है।
इस मौके पर सपा युवजन सभा के नगराध्यक्ष शादाब कुरैशी ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। रालोद नेताओं ने शादाब कुरैशी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। मोहल्ला इस्लामनगर में हुई बैठक में जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि रालोद में सबका सम्मान सुरक्षित है। मुस्लिमों के हितों की सुरक्षा के लिए रालोद वचनबद्ध है। पुष्पेंद्र चौधरी ने कहा भाजपा को रोकने के लिए रालोद ने मुजफ्फरनगर में पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस को समर्थन किया, जिसमें रालोद को सफलता मिली। अध्यक्षता इकरामुद्दीन सैफी और संचालन उस्मान मंसूरी ने किया। राहुल अहलावत, आबिद कस्सार, मोबीन, राहुल तोमर, वेदपाल सिंह, निसार अहमद, पंकज राठी, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।