{"_id":"5a0c81b04f1c1b60678bb703","slug":"191510769072-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में मलीरा के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलीरा निवासी महावीर ने दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसका बेटा मुनेश कुमार गांव से शहर आ रहा था। गांव के पास ही सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हादसे का रिपोर्ट दर्ज कर ड्राइवर अनिल पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम बहादुरपुर, थाना परतापुर, जिला मेरठ को रुड़की रोड राधा स्वामी सत्संग आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। उधर, नई मंडी क्षेत्र में जानसठ रोड पर हुए सड़क हादसे में चित्तौडा निवासी शेरबअली पुत्र ताहिर घायल हो गया। बड़कली के तेजेंद्र पुत्र धर्म सिंह भी सड़क दुर्घटना में घायल हुआ। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।